गिरिडीह:-सीबीएसई परीक्षा 2024, 12वीं की परीक्षा में बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अव्वल प्रदर्शन कर विद्यालय का परचम लहराया। 12वीं विज्ञान वर्ग में सुकन्या सिया ने 96.2 प्रतिशत प्राप्त कर विद्यालय टॉपर रही। मानसी प्रिया ने 94. 2% आस्था मोदी ने 93.8% पल्लवी भारती ने 92. 6% दिया सिंह ने 91% प्राप्त कर अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 12वीं वाणिज्य वर्ग में उत्तम कुमार 93.8 प्रतिशत प्राप्त कर विद्यालय टॉपर रहे राहुल गोयल ने 91. 4% सुजल कुमार ने 91.4% प्राप्त कर अपना तथा विद्यालय परिवार का नाम रोशन किया।
12वीं कला वर्ग में सुप्रिया रानी ने 94.6% अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर रही इसके अलावा अंकित कुमार चौरसिया 93.4% अपूर्व अक्षत 93.4% प्राची 92.8% यश मोहन 91.2% तथा अविनाश कुमार सिंह 91% अंक प्राप्त कर न केवल विद्यालय का बल्कि अपना और अपने पूरे परिवार का नाम रोशन किया और परचम फहराया। इस परीक्षा में विद्यालय से 287 छात्र शामिल हुए और लगभग 19 छात्रों ने 90% से ऊपर अंग प्राप्त किया। दसवीं सीबीएसई परीक्षा में आलोक कुमार ने 99% अंक प्राप्त कर बीएनएस डीएवी में प्रथम स्थान प्राप्त किया और विद्यालय का नाम रोशन किया।
क्षेत्रीय निदेशक सह प्राचार्य डीएवी पब्लिक स्कूल झारखंड जोन-एच डॉ पी हाजरा ने सभी छात्रों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
-Advertisment-
गिरिडीह न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य केवल आपको सच से अवगत कराना है।