16 मई को गांडेय आएंगे दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ..


Picsart_24-03-04_04-01-19-666
Picsart_22-05-25_12-04-24-469
Picsart_24-04-04_11-48-44-272
Picsart_23-03-27_18-09-27-716

गिरिडीह:- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के गिरिडीह आगमन को लेकर आम आदमी पार्टी ने रविवार को गिरिडीह जिला कार्यालय में एक बैठक की। बैठक में आप पार्टी के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि देश का संविधान और लोकतंत्र खतरे में है। मुख्यमंत्री समेत विपक्ष के नेताओं को जेल में डाला जा रहा है। केन्द्रीय जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा की भाजपा सरकार से किसान मजदूर छात्र नौजवान का भला नहीं हो सकता। आप युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि तानाशाही खत्म करने के लिए अरविन्द केजरीवाल देश की जनता से अपील कर रहे हैं। इसी क्रम में वो आगामी 16 मई को गाण्डेय आ रहे हैं। जिला उपाध्यक्ष रोजन अंसारी ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल में डालकर मोदी सरकार ने बहुत बड़ी गलती की।

Picsart_24-03-22_12-10-21-076
Picsart_24-03-22_12-11-20-925
Picsart_24-03-22_12-08-24-108
Picsart_24-03-22_12-13-02-284

आप युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गौरीशंकर यादव ने कहा कि कल्पना मुर्मू सोरेन को गाण्डेय की जनता भारी मतों से जीताकर उनको झारखंड विधानसभा भेजेगी। जनता जेल का जवाब वोट से देगी। उन्होंने सभी आम आदमी पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि गांडेय विधानसभा उपचुनाव के इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार कल्पना मुर्मू सोरेन, कोडरमा लोकसभा के उम्मीदवार विनोद कुमार सिंह और गिरिडीह लोकसभा उम्मीदवार मथुरा प्रसाद महतो के पक्ष में चुनाव प्रचार तेज करें।

-Advertisment-

15 Dec Giridih Views
Stepping Smiles
Picsart_23-02-13_12-54-53-489
Picsart_24-02-06_09-30-12-569
Picsart_22-02-04_22-56-13-543

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page