झारखंड में गर्मी का कहर: 5 लोगों की मौत, सैकड़ों चमगादड़ों की मौत..


Picsart_24-03-04_04-01-19-666
Picsart_22-05-25_12-04-24-469
Picsart_24-04-04_11-48-44-272

झारखंड में बढ़ती गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। बुधवार को राजधानी रांची में इस साल का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया, जब तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इस भीषण गर्मी ने पिछले 24 घंटों में 5 लोगों की जान ले ली है। इनमें से 2 मौतें गढ़वा के विभिन्न इलाकों में हुईं, जबकि रांची के बुंडू में एक वृद्ध की जान गई। जमशेदपुर और अदित्यपुर में भी एक-एक व्यक्ति की गर्मी से मौत हो गई है।

गढ़वा में गर्मी का असर सिर्फ इंसानों पर ही नहीं, बल्कि जानवरों पर भी पड़ा है। गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड के सुरीपुर और कासंप गांव के इलाकों में बुधवार को सैकड़ों चमगादड़ों की मौत हो गई। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इन चमगादड़ों की मौत भीषण गर्मी के कारण हुई है। प्रखंड विकास पदाधिकारी आफताब आलम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और चमगादड़ों की मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

IMG-20240727-WA0000-1
Picsart_23-03-27_18-09-27-716

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 30 और 31 मई को झारखंड में हीटवेव का असर और बढ़ सकता है। रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो, खूंटी, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, और साहिबगंज में हीटवेव का प्रभाव देखा जा सकता है।

झारखंड के लोगों को इस दौरान सतर्क रहने और गर्मी से बचने के लिए आवश्यक कदम उठाने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को धूप में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी है।

-Advertisment-

Picsart_23-02-13_12-54-53-489
Picsart_22-02-04_22-56-13-543
Picsart_24-02-06_09-30-12-569
Picsart_24-03-22_12-08-24-108
Picsart_24-03-22_12-11-20-925
Picsart_24-03-22_12-10-21-076


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page