झारखंड में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, अगले कुछ दिनों तक सतर्कता बरतने की जरूरत…


Picsart_24-03-04_04-01-19-666
Picsart_22-05-25_12-04-24-469
Picsart_24-04-04_11-48-44-272

Jharkhand:राजधानी रांची समेत राज्य के सभी ज्यादा तर जिलों में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी हैं। राज्य भर में फिलहाल 3 दिन से तापमान में लगातार वृद्धि दिख रहा है और अब हीट वेव को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी भी जारी कर दी है।राजधानी रांची में भी पारा 40 डिग्री के पार जा चुका है वहीं गिरिडीह में भी 42 डिग्री से पार जा चुका हैं। मौसम विभाग ने अगले 4-5 दिनों तक लोगों को सावधानी बरतने की अपील की है।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक हीट वेव जारी रहेगी और लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है. वहीं राज्य के कुछ इलाकों में पारा 45 डिग्री के भी पर जा चुका है।

IMG-20240727-WA0000-1
Picsart_23-03-27_18-09-27-716

झारखण्ड के पलामू जिले के डाल्टनगंज क्षेत्र में आसमान से आग बरस रहा है। मंगलवार को पलामू में तापमान ने कई दशकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. तपती गर्मी, लू और गर्म हवाओं के कारण पलामू के लोग अपने घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। पलामू में तापमान 47 डिग्री तक देखा गया हैं।

रांची समेत कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार 

 राजधानी रांची समेत झारखंड के 15 जिलों का तापमान मंगलवार और बुधवार को 40 के पार रहा। रांची का तापमान 40.2 डिग्री दर्ज किया गया। गढ़वा में 47.2 के अलावा चतरा का तापमान 43.7, लोहरदगा का 43.7, प. सिंहभूम का 43.3, गुमला का 43.3, रामगढ़ का 43, हजारीबाग का 42.9, लातेहार का 42.7, सरायकेला का 42.2, देवघर का 40.8, गिरिडीह का 42, खूंटी का 40.1 डिग्री दर्ज किया गया।

-Advertisment-

Picsart_23-02-13_12-54-53-489
Picsart_22-02-04_22-56-13-543
Picsart_24-02-06_09-30-12-569
Picsart_24-03-22_12-08-24-108
Picsart_24-03-22_12-11-20-925
Picsart_24-03-22_12-10-21-076

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page