गिरिडीह/ चंदन पांडे:- लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण का मतदान जारी है। मतदाताओं में उत्साह का माहौल है। अपने प्रतिनिधि को चुनने के लिए मतदाता सुबह से ही कतारबद्ध हैं। चढ़ते सूरज के बाद भी मतदाताओं का हौसला बुलंद है और धीरे धीरे मतदान का प्रतिशत भी बढ़ रहा है। सुबह 7 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक जिला प्रशासन मुस्तैदी से डट कर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष चुनाव हेतु वोटिंग करते हुए लगातार आंकड़ा जारी किया ।
गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के लिए पड़ रहे वोटों का आंकड़ा सामने आया है उसके मुताबिक 1 बजे तक लगभग 50 प्रतिशत मतदान किया जा चुका था। गिरिडीह संसदीय क्षेत्र के गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र में सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक 50.44 प्रतिशत और डुमरी विधानसभा क्षेत्र में 50.07 प्रतिशत वोट डाले जा चुके थे।
वहीं वोटिंग के लिए हर बूथों पर मतदाताओं की लंबी लंबी कतारें लगी हुई थी। खास कर महिला मतदाताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। महिलाए लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी निभाने के लिए घरेलू काम को छोड़ कर कतार में खड़ी होकर अपनी बारी की प्रतीक्षा कर रही हैं।
शहरी क्षेत्र के बरगंडा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर को मतदान के लिए पिंक बूथ बनाया गया है। यहां तमाम चुनाव कर्मी महिलाएं हैं।महिलाओं के जिम्मे इस बूथ को रखा गया है। बताया गया कि मतदान अधिकारी से लेकर सुरक्षा कर्मी तक यहां महिलाएं हैं। इस बाबत मतदान अधिकारी पल्लवी ने बताया की राज्य सरकार की ओर से इसे पिंक बूथ नाम दिया गया है और यहां की तमाम महिला कर्मी चुनाव कार्य को बेहतर ढंग से संचालित कर रहे हैं।
-Advertisment-
गिरिडीह न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य केवल आपको सच से अवगत कराना है।