गोमो होकर रांची और टाटानगर से पटना के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को होगी सुविधा…


गर्मी की छुट्टियों के खत्म होने के साथी रेलवे ने एक बड़ी घोषणा की है। रेलवे ने गोमो होकर रांची और टाटानगर से स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन रांची पटना रांची स्पेशल मुरी बोकारो गोमो कोडरमा गया के रास्ते और टाटा पटना टाटा स्पेशल चांडिल, पुरुलिया, भोजूडीह, गोमो, कोडरमा, व गया के रास्ते चलेगी।

IMG-20240727-WA0000-1
Picsart_23-03-27_18-09-27-716

बता दे की रांची पटना स्पेशल ट्रेन 8 जून को रांची से दोपहर 2:10 पर खुलकर शाम 5:05 बजे गोमो पहुंचेगी और रात 11:00 पटना पहुंचेगी। वही पटना रांची स्पेशल 9 जून को पटना से रात 9:00 बजे खुलकर रात 1:32 बजे गोमो और सुबह 5:30 बजे रांची पहुंचेगी। ठीक उसी प्रकार टाटा पटना स्पेशल ट्रेन 8 जून को टाटा से सुबह 4:15 बजे खुलकर सुबह 9:10 बजे गोमो और सुबह 3:00 बजे पटना पहुंचेगी। पटना टाटा स्पेशल 9 जून को पटना से रात 9:15 बजे खुलकर रात 2:35 बजे गोमो पहुंचेगी और सुबह 7:15 बजे टाटा पहुंचेगी। इस ट्रेन के चलने से यात्रियों को काफी सुविधा होने वाली है। गोमो कि यात्रियों को रांची और टाटा पहुंचना अब आसान हो जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page