झारखंड के 16 जिलों में 10 जून तक हिटवेव चलने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो शुक्रवार 7 जून से 10 जून के बीच झारखंड के अधिकतर जिलों में लोक का प्रकोप जारी रहेगा। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया था। बता दे कि झारखंड के उत्तर पश्चिम, मध्य दक्षिणी तथा उससे सटे उत्तर पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हीट वेव की स्थिति बन सकती है वहीं इसी दिन दक्षिण एवं मध्य भागों में कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ वज्रपात की भी स्थिति बन सकती है।
बता दें कि 7 से 10 जून तक रांची बोकारो गुमला हजारीबाग खूंटी रामगढ़ पूर्वी सिंहभूम पश्चिमी सिंहभूम सिमडेगा सरायकेला खरसावां पलामू चतरा गढ़वा कोडरमा लातेहार और लोहरदगा में हीट वेव की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले तीन दिन तक अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे दो से तीन डिग्री गर्मी बढ़ेगी। 11 जून से राज्य के उत्तर-पूर्वी, मध्य एवं दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्के दर्जे की वर्षा हो सकती है।
-Advertisment-
गिरिडीह न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य केवल आपको सच से अवगत कराना है।