आज जागरुक जनता पार्टी का प्रेस कॉन्फ्रेंस बंखनजो स्थित नव निर्मित होटल फोर सीजन & बैंक्वेट हाल में किया गया है।
इस मौके पर मुख्य अतिथि में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. मिथिलेश चौबे जी, राधास्वामी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक शर्मा जी, संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार सिन्हा जी उपस्थित हुए। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चौबे जी ने गिरिडीह विधानसभा और गांडेय विधानसभा के प्रत्याशी की घोषणा की जिसमे गिरिडीह विधानसभा से गिरिडीह की बेटी अनीशा सिन्हा और गांडेय विधानसभा से समीम अख्तर जी के नाम की घोषणा विधानसभा प्रत्याशी के रूप में किया।
जागरूक जनता पार्टी झारखंड के 81 विधानसभा में अपने प्रत्याशी को उतारने जा रही है और पार्टी पूर्ण बहुमत से झारखंड में सरकार बनाने जा रही है। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि जागरूक जनता पार्टी बिना किसी जाति धर्म के साथ झारखंड के विकास का कार्य करेगी और झारखंड के युवाओं को रोजगार के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क व्यवस्था और झारखंडवाशियो को उनका हक जो 24 वर्षो में नहीं मिल पाया जागरूक जनता पार्टी वह सभी व्यवस्था और सुविधाएं देगी, जागरूक जनता पार्टी का मुख्य सोच आर्थिक आजादी के तहत सभी को रोजगार प्रदान करना और वोटर पेंशन लागू करना है।
इस मौके पर संगठन के कार्यकर्ता जितेंद्र कुमार, संगठन के मीडिया प्रभारी(पटना) कुंदन सिंह, गोड्डा लोकसभा से पार्टी के रहे उम्मीदवार ज्ञानेश्वर झा, गिरिडीह कार्यालय प्रभारी अमित कुमार, पंचायत प्रतिनिधि सहाद्त हुसैन, बेबी देवी, सुंदरी देवी, सनाउल्लाह, खुशबू कुमारी, अजय कुमार के साथ सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
-Advertisment-
गिरिडीह न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य केवल आपको सच से अवगत कराना है।