सलूजा गोल्ड के निजी कार्यक्रम में बॉलीवुड के कई मशहूर कलाकार पहुंचे गिरिडीह


दर्शकों को मंत्रमुग्ध करते कलाकार।

गिरिडीह: सलूजा गोल्ड के निजी कार्यक्रम में बॉलीवुड के कई मशहूर कलाकार गिरिडीह पहुंचे और अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल हुए मशहूर सिंगर शाहिद माल्या ने संगीत को अपने जीवन की सांस बताया और कहा कि उनके पिता कृष्ण कुमार उर्फ सलीम भी सिंगर थे। शाहिद ने बचपन से ही गाने का शौक पाल रखा था और अपने सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने बॉलीवुड का रुख किया। वे 2011 से सिंगिंग की दुनिया में सक्रिय हैं और अब तक हिंदी और पंजाबी में सैकड़ों गाने गा चुके हैं। शाहिद के आदर्श मोहम्मद रफी हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित कलाकार।

कार्यक्रम में संगीतकार शेखर श्रीवास्तव ने भी शिरकत की। उन्होंने वर्तमान समय में संगीत के कॉरपोरेट नियंत्रण पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि संगीत एक गहरी और समझने वाली चीज़ है, जिसे हर कोई नहीं समझ सकता। दुर्भाग्यवश, आज संगीत का नियंत्रण ऐसे लोगों के हाथों में है जिन्हें संगीत की जानकारी नहीं है।

स्टेज शो।

गायिका महाभैरवी ने खुद को एक प्लेबैक सिंगर के रूप में प्रस्तुत किया और बताया कि वह आने वाले समय में गायिकी की दुनिया में नए कीर्तिमान स्थापित करने की दिशा में अग्रसर हैं। उन्होंने यह भी बताया कि शाहिद माल्या के साथ उनके दो गाने रिकॉर्ड हो रहे हैं।

कॉमेडियन सुनील पॉल ने अपने विशेष कॉमेडी अंदाज में दर्शकों को खूब हंसाया और कहा कि हंसते हैं तो हमारे घर बसते हैं। उन्होंने संगीत, एक्टिंग और भारतीय संस्कृति को बचाने के लिए सभी से सहयोग की अपील की।इस कार्यक्रम ने गिरिडीह के लोगों को मनोरंजन और आनंद का भरपूर अनुभव दिया और बॉलीवुड कलाकारों के साथ की यह शाम सभी के लिए यादगार बन गई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page