गिरिडीह समेत झारखंड के कई जिलों में येलो अलर्ट, मौसम विभाग ने लोगों को दी चेतावनी


Picsart_24-03-04_04-01-19-666
Picsart_22-05-25_12-04-24-469
Picsart_24-04-04_11-48-44-272

झारखंड समेत पूरा देश भीषण गर्मी की चपेट में है। कई राज्यों में हीट वेव की वजह से येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। आसमान से मानो सूरज गोले बरसा रहे हैं। झारखंड के पलामू और गढ़वा जिले में अभी का तापमान 45 डिग्री और 44 डिग्री है वहीं राजधानी की बात करें तो रांची का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से भी पार जा चुका है। मौसम विभाग ने झारखंड के अलग-अलग जिलों में हीट वेव चलने की चेतावनी दी है। 

इस दौरान विभाग ने कहा कि झारखंड का अधिकतम तापमान 1 से 4 डिग्री सेंटीग्रेड तक बढ़ाने की आशंका है ऐसे में लोगों को सतर्कता बरतनी में जरूरी है।

IMG-20240727-WA0000-1
Picsart_23-03-27_18-09-27-716

बता दे की 10 जून को पलामू और गढ़वा में भीषण लू की वजह से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वही चतरा, हजारीबाग, गिरिडीह, कोडरमा, देवघर, गोड्डा, दुमका, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 13 जून को कई जिलों में हीट वेव के साथ बारिश होने की संभावना भी जताई है। मौसम विभाग में कहा कि इस दौरान किन्ही जिलों में तेज हवाएं और वज्रपात भी देखने को मिल सकती है। 

गौरतलब है कि येलो अलर्ट जिलों में जारी होने के बावजूद भी सभी स्कूलों के खुलने की घोषणा हो चुकी है। जबकि जिस तरह की गर्मी अभी पड़ रही है इस स्थिति में स्कूल का खुलना बच्चों के लिए गंभीर स्थिति पैदा कर सकती है। बता दे की सरकार ने गर्मी को देखते हुए स्कूल के टाइमिंग में कुछ बदलाव किया है।

-Advertisment-

Picsart_23-02-13_12-54-53-489
Picsart_22-02-04_22-56-13-543
Picsart_24-02-06_09-30-12-569
Picsart_24-03-22_12-08-24-108
Picsart_24-03-22_12-11-20-925
Picsart_24-03-22_12-10-21-076


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page