झारखंड में पूरी तरह सक्रिय हुआ मानसून, पिछले 24 घंटों में कई जगह हुई जबरदस्त बारिश, देखें अपने शहर का हाल


Picsart_24-03-04_04-01-19-666
Picsart_22-05-25_12-04-24-469
Picsart_24-04-04_11-48-44-272

पिछले 24 घंटे में झारखंड की राजधानी रांची समेत कई जगहों पर जबरदस्त बारिश हुई है जिससे मौसम काफी सुहावना और खुशनुमा हो गया है। बता दे कि पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान जमशेदपुर का 37.4 एवं सबसे कम न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रांची में दर्ज की गई। वही सबसे अधिक वर्षा पलामू में दर्ज हुई है। 

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अब मानसून पूरी तरह झारखंड में सक्रिय हो चुका है। आज भी पूरे राज्य में अच्छी खासी बारिश होने की संभावना जताई गई है। और ऐसे ही स्थिति फिलहाल 4 से 5 दिन रहने वाली है। बता दे कि बंगाल की खाड़ी में एक साइक्लोन सरकुलेशन बना हुआ है जिसका असर राज्य में देखने को मिल रहा है। 

IMG-20240727-WA0000-1
Picsart_23-03-27_18-09-27-716

आज के मौसम की बात करें तो आज पूरे राज्य में झमाझम बारिश की आशंका है जिसको लेकर ब्लू अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि इस दौरान वज्रपात की भी आशंका जताई गई है वहीं कुछ जिलों में जहां भारी बारिश होने वाली है उनमें लोहरदगा, रांची, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां, पूर्वी और पश्चिम सिंहभूम शामिल है। इन जगह में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी है। 

आज के संभावित तापमान की बात करें तो देवघर, दुमका, धनबाद, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज में अधिकतम 33 व न्यूनतम 25 डिग्री, कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, पलामू में अधिकतम 34 डिग्री व न्यूनतम 25 डिग्री, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला में अधिकतम 32 डिग्री व न्यूनतम 23 डिग्री और पश्चिमी व पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला में अधिकतम 33 डिग्री व न्यूनतम 25 डिग्री तापमान दर्ज किया जा सकता है।

-Advertisment-

Picsart_23-02-13_12-54-53-489
Picsart_22-02-04_22-56-13-543
Picsart_24-02-06_09-30-12-569
Picsart_24-03-22_12-08-24-108
Picsart_24-03-22_12-11-20-925
Picsart_24-03-22_12-10-21-076


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page