Success Story: कभी करते थे फ्लिपकार्ट में नौकरी, आइडिया किया क्लिक और फिर खड़ी कर दी ₹99,444 करोड़ की कंपनी, पढ़ें PhonePe की Success Story


Picsart_24-03-04_04-01-19-666
Picsart_22-05-25_12-04-24-469
Picsart_24-04-04_11-48-44-272

नई दिल्‍ली: फिनटेक कंपनियों ने देश में लेनदेन के तरीकों को बदलकर रख डाला है। इन्‍हीं में से PhonePe एक है। इसकी गिनती देश के प्रमुख डिजिटल फाइनेंशियल प्लेटफॉर्म में होती है। इसके जरिये रोज करोड़ों का ट्रांजैक्‍शन होता है। 2015 में समीर निगम ने राहुल चारी और बुर्जिन इंजीनियर के साथ मिलकर इसकी नींव डाली थी। इस प्‍लेटफॉर्म का उद्देश्य लोगों के लिए विश्वसनीय फाइनेंशियल सॉल्‍यूशन प्रदान करना है। इसके पहले इन तीनों ने डिजिटल मीडिया डिस्‍ट्रीब्‍यूशन प्लेटफॉर्म Mime360 की स्थापना की थी। इसका 2011 में फ्लिपकार्ट ने अधिग्रहण कर लिया था। फोनपे की स्‍थापना से पहले समीर, राहुल और बुर्जिन फ्लिपकार्ट के ही कर्मचारी थे।

Flipkart ने कर लिया था अधिग्रहण..

PhonePe और Flipkart के बीच पार्टनरशिप Flipkart की ओर से 2 करोड़ डॉलर से कम में PhonePe के अधिग्रहण के साथ शुरू हुई थी। यह PhonePe की यात्रा में महत्वपूर्ण मील का पत्थर था। 2018 में वॉलमार्ट ने Flipkart में बड़ी हिस्सेदारी हासिल कर ली। इस तरह अप्रत्यक्ष रूप से उसने PhonePe पर नियंत्रण हासिल कर लिया। हालांकि, 2022 में Flipkart और PhonePe ने अलग होने का फैसला किया। इसने PhonePe के लिए आजादी के साथ काम करने का रास्‍ता खोल दिया।

PhonePe लोगों और व्यवसायों दोनों के लिए फाइनेंशियल सर्विसेज का एक व्यापक बास्‍केट प्रदान करता है। इसकी प्राथमिक पेशकश डिजिटल वॉलेट और यूपीआई पेमेंट सर्विस है। यह प्‍लेटफॉर्म यूजर्स को पैसे भेजने और प्राप्त करने, बिलों के भुगतान के साथ सामान और सेवाओं को आसानी से खरीदने की अनुमति देता है। इसके अलावा यह प्लेटफॉर्म क्रॉस-बॉर्डर यूपीआई पेमेंट की भी सुविधा देता है।

IMG-20240727-WA0000-1
Picsart_23-03-27_18-09-27-716

2023 में PhonePe ने Pincode लॉन्च किया। यह एक हाइपरलोकल कॉमर्स और शॉपिंग ऐप है। इसमें यूजर्स को अलग-अलग क्षेत्रों में वस्तुओं और सेवाओं तक सीधी पहुंच मिलती है। व्यवसायों के लिए PhonePe पेमेंट गेटवे, ऑफलाइन पेमेंट प्रोडक्‍ट, PhonePe स्विच नाम का फीचर, विज्ञापन समाधान और व्यापारी कर्ज सेवाएं मुहैया करता है।

नवंबर 2023 तक PhonePe पूरे भारत में 50 करोड़ से अधिक यूजर और 3.7 करोड़ मर्चेंट को सेवा प्रदान कर रहा था। यह ऐप 40% से अधिक UPI मार्केट और 45% से अधिक भारत बिल पे सिस्टम (BBPS) को कंट्रोल करता है। पिछले कुछ वर्षों में इसका मूल्यांकन काफी बढ़ गया है। दिसंबर 2023 तक यह बढ़कर 12 अरब डॉलर (करीब 99,444 करोड़ रुपये) तक पहुंच गया। इससे यह भारत में सबसे मूल्यवान फिनटेक स्टार्टअप बन गया।

 

-Advertisment-

Picsart_23-02-13_12-54-53-489
Picsart_22-02-04_22-56-13-543
Picsart_24-02-06_09-30-12-569
Picsart_24-03-22_12-08-24-108
Picsart_24-03-22_12-11-20-925
Picsart_24-03-22_12-10-21-076

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page