आज दिन रविवार को राधास्वामी संगठन और जागरूक जनता पार्टी की ओर से सदस्य सम्मान समारोह का आयोजन राधास्वामी संगठन के प्रखंड कार्यालय करणपुरा, बेंगाबाद के समीप चौधरी कॉम्प्लेक्स में किया गया, जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में जागरूक जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार सिन्हा, जिला अध्यक्ष श्री सुबोध सिंह और गांडेय विधानसभा प्रत्याशी समीम अख्तर उपस्थित हुए। इस सभा में जागरूक जनता पार्टी का विस्तार गांडेय विधानसभा क्षेत्र के बेंगाबाद और गांडेय प्रखंड में प्रदेश अध्यक्ष श्री सिन्हा के द्वारा पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष, प्रखंड उपाध्यक्ष, प्रखंड कोषाध्यक्ष,महासचिव, सचिव, मीडिया प्रभारी एवम अन्य पदाधिकारियों ने सदस्यता ली और उनको पार्टी के द्वारा मनोनित पत्र भी दिया गया जिसकी सूची जल्द ही पार्टी के द्वारा जारी की जायेगी।
बताया गया कि पूरे गांडेय विधानसभा क्षेत्र के हजारों युवाओं ने जागरूक जनता पार्टी में सदस्यता ली और गांडेय विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए पार्टी का समर्थन करने का निर्णय लिया, और संगठन की विचारधाराओं को जन जन तक पहुचाने का कार्य करने का निर्णय लिया। इस सभा में राधास्वामी संगठन के प्रतिनिधियों के साथ हजारों के संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे।
-Advertisment-
गिरिडीह न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य केवल आपको सच से अवगत कराना है।