मानसून का प्रकोप: झारखंड में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी, आज भी होगी झमाझम बारिश


Picsart_24-03-04_04-01-19-666
Picsart_22-05-25_12-04-24-469
Picsart_24-04-04_11-48-44-272

रांची: बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सरकुलेशन का असर झारखंड में जबरदस्त रूप से देखा जा रहा है। राजधानी रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश के कारण सड़कों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। बीते 24 घंटों में गोड्डा में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और रांची में न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जामताड़ा में सर्वाधिक 145.4 मिमी बारिश हुई है।

रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सरकुलेशन का प्रभाव अगले दो-तीन दिनों तक झारखंड में बना रहेगा। इस दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। वज्रपात की भी आशंका जताई गई है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

IMG-20240727-WA0000-1
Picsart_23-03-27_18-09-27-716

डिफिशिएंसी रेट:

लगातार बारिश के चलते राज्य में डिफिशिएंसी रेट –32% पर आ गई है।

रेड और ऑरेंज अलर्ट:

कुछ जिलों में भारी बारिश के कारण रेड अलर्ट जारी किया गया है। इनमें गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और चतरा शामिल हैं। इन जिलों में लोगों को बारिश के दौरान घर से बाहर न निकलने की चेतावनी दी गई है। वहीं, गिरिडीह, रांची, खूंटी, सिमडेगा, कोडरमा, देवघर और जामताड़ा जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

-Advertisment-

Picsart_23-02-13_12-54-53-489
Picsart_22-02-04_22-56-13-543
Picsart_24-02-06_09-30-12-569
Picsart_24-03-22_12-08-24-108
Picsart_24-03-22_12-11-20-925
Picsart_24-03-22_12-10-21-076


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page