‘ एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत गिरिडीह कॉलेज में SSB की 35वीं वाहिनी का वृक्षारोपण अभियान सफलतापूर्वक संपन्न…


 

IMG-20240727-WA0000-1
Picsart_23-03-27_18-09-27-716

सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 35वीं वाहिनी और गिरिडीह कॉलेज, गिरिडीह के संयुक्त तत्वावधान में आज एक वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा संचालित ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पौधे लगाए गए। 

Picsart_24-03-04_04-01-19-666
Picsart_22-05-25_12-04-24-469
Picsart_24-04-04_11-48-44-272

कार्यक्रम की शुरुआत 35वीं वाहिनी के कमांडेंट श्री संजीव कुमार के दिशा निर्देशन में हुई। इस अभियान में वाहिनी के उप कमांडेंट श्री किसलय उपाध्याय, निरीक्षक (सामान्य) श्री मंजीत सिंह, उप निरीक्षक (सामान्य) श्री अनोपा राम सहित 20 से अधिक जवानों ने सक्रिय भागीदारी की। 

Picsart_24-08-05_14-02-54-146
Picsart_24-08-05_14-02-08-600
Picsart_24-08-05_14-02-36-290

वृक्षारोपण अभियान में कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की इकाई-I और II के स्वयंसेवकों के साथ-साथ बी.एड. विभाग और अन्य विषयों के छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुज कुमार, अर्थशास्त्र के सहायक प्रोफेसर नयन कुमार सोरेन, राजनीति विज्ञान के श्री राजकुमार वर्मा, उर्दू विभाग के डॉ. गुलाम सामदानी, बी.एड. विभाग के श्री धर्मेंद्र कुमार वर्मा, विनीता कुमारी, आशा रजवार, और एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी अरुणिमा सिंह सहित अन्य शिक्षक भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

उसरी बचाओ अभियान के संयोजक श्री राजेश सिन्हा ने भी इस आयोजन में हिस्सा लिया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। 

इस अवसर पर उप कमांडेंट श्री किसलय उपाध्याय ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए कहा, “पर्यावरण की सुरक्षा हमारा प्राथमिक कर्तव्य है। हरियाली जीवन की धारा है और इसे बचाना हमारी जिम्मेदारी है।” 

कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. बलभद्र सिंह ने किया। अंत में, कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुज कुमार ने सभी उपस्थित शिक्षकों, विद्यार्थियों, और सशस्त्र सीमा बल के जवानों का आभार व्यक्त करते हुए इस सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page