गिरिडीह/झारखंड धाम:- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 सितंबर को झारखंड के साहेबगंज और गिरिडीह जिलों का दौरा करेंगे, जहाँ वे भाजपा की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करेंगे। इस यात्रा की शुरुआत साहेबगंज के भोगनाडीह से सुबह 10 बजे होगी। इसके बाद, वे साहेबगंज के पुलिस लाइन मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
साहेबगंज में जनसभा के बाद, अमित शाह 12:30 बजे गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड स्थित पवित्र धार्मिक स्थल बाबा झारखंड धाम में भी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस महत्वपूर्ण यात्रा की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए आज जमुआ विधायक केदार हाजरा, गिरिडीह जिले के भाजपा अध्यक्ष महादेव दुबे, गिरिडीह एसपी बिमल कुमार सहित कई अधिकारियों ने झारखंड धाम पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया।
इस यात्रा के दौरान अमित शाह भाजपा की नीतियों और योजनाओं को जनता के सामने रखेंगे, और आगामी चुनावों के लिए पार्टी के दृष्टिकोण को साझा करेंगे। इस कार्यक्रम की सफलता के लिए स्थानीय प्रशासन और भाजपा कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार हैं।
-Advertisment-
गिरिडीह न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य केवल आपको सच से अवगत कराना है।