झारखंड धाम:- प्रदेश कार्य समिति के सदस्य चुन्नू कांत ने कहा कि शुक्रवार को देश के गृह मंत्री अमित शाह जी का सभा यहां ऐतिहासिक होगा।
उनके दौरे के बाद झारखंड के बदलाव की शंखनाद हो जाएगी। श्रीकांत आज झारखंड धाम में पत्रकारों से बात कर रहे थे। इसके पूर्व उन्होंने यहां कल होने वाली सभा की तैयारी की बैठक में हिस्सा लिया । कार्यक्रम के निमित यहां काफी देर तक रुके ।
उन्होंने यहां दौरे पर आए असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा का हेलीपैड पर अंग वस्त्र देकर स्वागत किया। उनके साथ कार्यक्रम स्थल तक गए इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए श्रीकांत ने कहा झारखंड धाम झारखंड का एक ऐतिहासिक धार्मिक स्थल है। यहां से अमित शाह जी झारखंड के आसान विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में ठग बंधन और भ्रष्टाचारियों के कुशासन से झारखंड की जनता को मुक्ति मिलेगी ।
-Advertisment-
गिरिडीह न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य केवल आपको सच से अवगत कराना है।