झारखंड में फिर सक्रिय हुआ मानसून, अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना


Picsart_24-03-04_04-01-19-666
Picsart_22-05-25_12-04-24-469
Picsart_24-04-04_11-48-44-272

रांची: राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। पिछले कुछ दिनों से कमजोर पड़ा मानसून 9 सितंबर की रिमझिम वर्षा से दोबारा जोर पकड़ चुका है, जिससे राज्य में राहत महसूस की गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है। बंगाल की खाड़ी में बने गहरे निम्न दबाव क्षेत्र के कारण झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का खतरा मंडरा रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, 10 और 11 सितंबर को मॉरेंज अलर्ट और 12 सितंबर को येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि राजधानी रांची में भी 10 सितंबर से मूसलाधार बारिश का पूर्वानुमान है। इस बीच, कई इलाकों में वज्रपात की चेतावनी भी दी गई है, जिससे मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।

तापमान में गिरावट, बारिश से मिली राहत

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण झारखंड में तेज बारिश और हवाएं शुरू हो गई हैं। 8 किमी प्रति घंटे की गति से बढ़ते हुए यह निम्न दबाव क्षेत्र सोमवार देर शाम ओडिशा तट को पार कर गया, जिससे राज्यभर में बारिश हो रही है।

रांची में सोमवार को पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश होती रही। सुबह हल्की बारिश के साथ बादल छाए रहे, वहीं दोपहर में थोड़ी धूप भी दिखाई दी। शाम तक भारी बारिश दर्ज की गई, जिससे पिछले 24 घंटों में तापमान में गिरावट आई है।

IMG-20240727-WA0000-1
Picsart_23-03-27_18-09-27-716

तापमान की स्थिति

झारखंड में सबसे अधिक तापमान गोड्डा जिले में दर्ज किया गया, जहां का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेंटीग्रेड रहा। वहीं, राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे कम रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 2-3 दिनों में झारखंड के अधिकतम तापमान में और गिरावट की संभावना है।

Picsart_24-08-05_14-02-54-146
Picsart_24-08-05_14-02-08-600
Picsart_24-08-05_14-02-36-290

रांची का मौसम पूर्वानुमान

राजधानी रांची में मंगलवार को भी बादल छाए रहेंगे और दो बार या उससे अधिक बार हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेंटीग्रेड रहने की उम्मीद है।

सतर्क रहें, सुरक्षित रहें

मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है, विशेष रूप से खुले क्षेत्रों में वज्रपात के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

-Advertisment-

Picsart_23-02-13_12-54-53-489
Picsart_22-02-04_22-56-13-543
Picsart_24-02-06_09-30-12-569
Picsart_24-03-22_12-08-24-108
Picsart_24-03-22_12-11-20-925
Picsart_24-03-22_12-10-21-076

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page