रांची: झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती की दौड़ प्रक्रिया राज्य के विभिन्न 6 सेंटरों पर शारीरिक परीक्षा आज से शुरु हो गया।
सेंटरों पर पहुंचे अभ्यार्थी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को धन्यवाद भी किया अभियार्थी ने बताया कि इस बार सेंटरों पर सभी चीजों की सुविधा उपलब्ध है मेडिकल टीम, नाश्ते में 2 केला 2 सेव भी दिया जा रहा है वहीं दौड़ते समय ट्रैक पर पानी और गुलोकोज की भी सुविधा की गई है।
बता दे की, उत्पाद सिपाही भर्ती दौड़ प्रक्रिया 22 अगस्त से शुरू हुआ था जिसके बाद पहले ही दिन से अभियार्थी की मौत हो जाने जैसी घटना सामने आनी लगी। लगातर मौत की जनसंख्या बढ़ते देख 2 सितंबर को राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा भर्ती प्रक्रिया को स्थगित कर भर्ती प्रक्रिया में सुधार लाने की निर्देश दिए गए थे।
जिसके बाद भर्ती प्रक्रिया में मेडिकल टीम की सुविधा समय में बदलाव नाश्ते की सुविधा कर आज फिर से पुनः भर्ती प्रक्रिया को शुरू किया गया।
-Advertisment-
गिरिडीह न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य केवल आपको सच से अवगत कराना है।