धनबाद/ राजदीप आर्यन:– आज मासस का भाकपा- माले में ऐतिहासिक विलय के एतिहासिक मौके पर एकता रैली का आयोजन किया। जिसके साक्षी भाकपा माले और मासस के कई शीर्ष नेता, आम कार्यकर्ता और कोयला नगरी धनबाद की जनता बनी।
कार्यक्रम के अध्यक्षता मासस के केंद्रीय अध्यक्ष आनंद महतो कर रहे थे, जबकि मंच संचालन माले के पोलित ब्यूरो सदस्य जनार्दन प्रसाद ने किया।
मासस के केंद्रीय अध्यक्ष- आनंद महतो स्टेट सेक्रेटरी- हलदर महतो,राज्य कमिटी सदस्य- निताई बोस, चन्द्रदेव पासवान, मिथिलेश सिंह माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, केंद्रीय कमिटी सदस्य सह पार्टी के वरिष्ठ नेता कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य, बिहार के कारकट सांसद राजा राम सिंह, आरा के सांसद सुदामा प्रसाद, पार्टी के राज्य सचिव मनोज भक्त, बगोदर विधायक विनोद सिंह, माले के पूर्व विधायक राजकुमार यादव,के साथ कई विधायकों ने अपनी अपनी बातें रखी।
माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा की इस ऐतिहासिक दिन है कहा कि उत्तरी छोटा नागपुर में भाजपा लगातार जनता का शोषण कर रही है,कई फैक्ट्रियां है इस क्षेत्र में खनिज संपदा है इन तमाम चीजों को लूटने के लिए नया नया हथकंडा अपनाते रहता है,अडानी,अंबानी का चरागाह बने के लिए भाजपा पूरे झारखंड में सक्रिय है। किंतु वामपंथियों की ताकत को भाजपा जानती है इसलिए भाजपा, मासस का माले में विलय से भाजपा को दर्द स्वाभाविक है, इंडिया गठबंधन इस विलय से काफी मजबूत होगा,भाजपा को यही डर सता रहा है।
जसम के राज्य परिषद सदस्य शंकर पांडे ने कहा कि आज लाल झंडे का विलय ने आज पूरे धनबाद ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड को एक बड़ा मेसेज दिया है,जनता के लिए 24 घंटे लड़ाई लड़ने वाली पार्टी माले में मासस का विलय से भाजपा में ज्यादा हड़कंप है।
माले नेता निशांत भास्कर,माले नेता एकराम अंसारी ने कहा की जल्द पूरे नगरनिगम में बड़ा टीम बनाया जायेगा।
वही माले के दीपक श्रीवस्ताव चुन्नू, नौसाद आलम,मजहर आलम,सलीम, वारिस,वारिस,जनाब अली,नासिर,राजू,विनय,सोनू,उमेश आदि सैकड़ों नेता और समर्थक मौजूद थे।
-Advertisment-
हमारा उद्देश्य जनता को विश्वसनीय और तथ्यात्मक जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सूचित और सशक्त हो सकें।
“खबरें, जो आपकी आवाज़ बनें”