धनतेरस पर गिरिडीह के बाजारों में उमड़ी भीड़, त्योहार के उल्लास से गुलजार हुई गलियां

Share This News

धनतेरस के अवसर पर गिरिडीह के बाजारों में खरीददारों की भीड़ और उत्साह ने एक अलग ही रौनक बिखेर दी है। इस त्योहारी दिन का महत्व देखते हुए बर्तन, गहने, इलेक्ट्रॉनिक्स और सजावटी सामान की दुकानों पर ग्राहकों का हुजूम उमड़ पड़ा है। लोग अपने परिवारों के साथ खरीदारी के लिए निकले हैं, जिससे बाजारों में त्योहार की खुशियां और भी रंगीन हो गई हैं।

इस साल दिवाली 31 अक्तूबर को है, और इसके स्वागत में शहर के बाजार पूरी तरह सज चुके हैं। दीयों, देवी-देवताओं की मूर्तियों, रंग-बिरंगी रोशनी, और पटाखों की दुकानें बाजार में एक नई चमक ला रही हैं। दुकानदारों ने भी ग्राहकों को लुभाने के लिए खास ऑफर्स और छूट का सहारा लिया है, जिससे खरीदारी के अनुभव में भी एक नयापन नजर आ रहा है।

त्योहार की इस रौनक के बीच पुलिस और प्रशासन ने भी अपनी सतर्कता बढ़ा दी है ताकि बाजारों में सुरक्षा बनी हे।