जिला एवं प्रखंड स्तर पर 30 नवंबर से 11 जनवरी तक आयोजित होंगे रक्तदान शिविर…

Pintu Kumar
3 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गिरिडीह:- गिरिडीह जिले में रक्त की कमी को दूर करने तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए नियमित रूप से रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, गिरिडीह, श्री रामनिवास यादव के निर्देशानुसार जिले के समाहरणालय, अनुमंडल कार्यालयों एवं प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय परिसरों में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में उपायुक्त द्वारा जारी आदेश के आलोक में जिले के विभिन्न कार्यालय परिसरों में 30 नवंबर 2026 से 11 जनवरी 2027 तक चरणबद्ध तरीके से रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य जिले में रक्त की कमी को दूर करना, जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी पहल करना तथा नियमित रक्त उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित होंगे रक्तदान शिविर…

जिला प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार रक्तदान शिविरों का आयोजन निम्नलिखित तिथियों एवं स्थानों पर किया जाएगा—

जिला एवं अनुमंडल स्तर पर रक्तदान शिविर…

30 नवंबर 2026 — समाहरणालय, गिरिडीह।

04 दिसंबर 2026 — अनुमंडल कार्यालय, गिरिडीह।

14 दिसंबर 2026 — अनुमंडल कार्यालय, डुमरी।

21 दिसंबर 2026 — अनुमंडल कार्यालय, बगोदर-सरिया।

30 दिसंबर 2026 — अनुमंडल कार्यालय, खोरीमहुआ।

प्रखंड स्तर पर रक्तदान शिविर…

07 दिसंबर 2026 प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, बेंगाबाद।

09 दिसंबर 2026 — प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, गांडेय।

11 दिसंबर 2026 — प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, गिरिडीह।

16 दिसंबर 2026 — प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, पीरटांड़।

18 दिसंबर 2026 — प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, डुमरी।

23 दिसंबर 2026 — प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, बिरनी।

26 दिसंबर 2026 — प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, बगोदर।

28 दिसंबर 2026 — प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, सरिया।

02 जनवरी 2027 — प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, गावां।

04 जनवरी 2027 — प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, देवरी।

06 जनवरी 2027 — प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, तिसरी।

09 जनवरी 2027 — प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, जमुआ।

11 जनवरी 2027 — प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, धनवार।

प्रशासनिक स्तर पर सुनिश्चित की जाएगी आवश्यक व्यवस्था…

उपायुक्त, श्री रामनिवास यादव के निर्देशानुसार संबंधित अनुमंडल पदाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों को अपने-अपने कार्यालय परिसर में निर्धारित तिथियों पर रक्तदान शिविर का आयोजन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुरूप सभी संबंधित पदाधिकारी निर्धारित कार्यक्रम के सफल संचालन एवं आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

रक्तदान के लिए आमजनों से सहभागिता की अपील…

जिला प्रशासन ने आमजनों, युवाओं एवं सामाजिक संगठनों से रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की है। रक्तदान जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान देने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। स्वैच्छिक रक्तदान के माध्यम से जिले में रक्त की उपलब्धता बनाए रखने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण सहयोग मिल सकता है।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *