गिरिडीह में चौकीदार भर्ती के लिए शारीरिक जांच और दौड़ की तिथियां घोषित

Share This News

गिरिडीह: गिरिडीह जिले में चौकीदार संवर्ग के पदों पर सीधी भर्ती के तहत सफल अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक माप, शारीरिक जांच और दौड़ की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। यह प्रक्रिया निम्न तिथियों और स्थानों पर आयोजित की जाएगी:

1. दिनांक 05 दिसंबर 2024 (गुरुवार):

स्थान: नवीन पुलिस केंद्र, पपरवाटांड़

अभ्यर्थी क्रमांक: 0100001 से 0900715 तक

2. दिनांक 06 दिसंबर 2024 (शुक्रवार):

स्थान: गेट नंबर-02, गिरिडीह

अभ्यर्थी क्रमांक: 1000003 से 1301004 तक

महत्वपूर्ण निर्देश:

सभी अभ्यर्थियों को निम्न दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य है:

चौकीदार भर्ती का प्रवेश पत्र

दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो

एक सरकारी फोटोयुक्त पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस आदि)

सभी सफल अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को सुबह 6:00 बजे से 9:00 बजे के बीच संबंधित स्थल पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।

नोट: किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए सभी दस्तावेज समय पर साथ लाएं