WhatsApp Channel
Join Now
झारखंड की महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान आने लगी हैं। मईया सम्मान योजना के तहत राज्य की महिलाओं के बैंक खातों में 2500 रुपए की राशि कल से ही ट्रांसफर करने का कार्य शुरू हो गई हैं।
गौरतलब है कि कल से इस योजना के अंतर्गत महिलाओं के खातों में पैसे आना शुरू हो गए हैं। चुनाव से पहले इस योजना के तहत 1000 रुपए की राशि दी जाती थी, जिसे अब बढ़ाकर 2500 रुपए कर दिया गया है।

नामकुम में होगा भव्य कार्यक्रम
इस उपलब्धि को मनाने के लिए कल नामकुम में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में 50,000 से अधिक लोगों की उपस्थिति की संभावना है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस मौके पर 5 लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में सामूहिक रूप से राशि ट्रांसफर करेंगे।
झारखंड सरकार की इस पहल को महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
