Government Schemes

PMAY 2.0: अब घर बैठे पूरा करें आवेदन और उठाएं पीएम आवास योजना का लाभ…

Share This News

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका मकसद गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को किफायती दरों पर आवास उपलब्ध कराना है। इस योजना के पहले चरण की सफलता के बाद अब मोदी सरकार ने इसका दूसरा चरण, PMAY 2.0 लॉन्च कर दिया है। इसके तहत शहरी क्षेत्रों में आर्थिक रूप से कमजोर और मिडिल क्लास परिवारों को घर बनाने या खरीदने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

योजना की मुख्य विशेषताएं..

• लक्ष्य: एक करोड़ घरों का निर्माण।

• वित्तीय सहायता: प्रत्येक यूनिट पर 2.50 लाख रुपये तक की सब्सिडी।

• मंत्रालय: आवास एवं शहरी मामलों का मंत्रालय।

चार कैटेगरी के तहत मिलेगा लाभ..

1. Beneficiary-Led Construction (BLC): पात्र लाभार्थियों को घर बनाने के लिए सहायता।

2. Affordable Housing in Partnership (AHP): निजी और सरकारी साझेदारी में किफायती घरों का निर्माण।

3. Affordable Rental Housing (ARH): किराए के लिए किफायती आवास उपलब्ध कराना।

4. Interest Subsidy Scheme (ISS): होम लोन पर ब्याज में सब्सिडी।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज..

1. आवेदक और परिवार के सदस्यों का आधार कार्ड।

2. सक्रिय बैंक खाता, जो आधार से लिंक हो।

3. आय प्रमाण पत्र।

4. जाति प्रमाण पत्र।

5. भूमि से संबंधित दस्तावेज।

आवेदन प्रक्रिया..

1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: https://pmay-urban.gov.in/

2. “पीएमएवाई-यू 2.0” विकल्प पर क्लिक करें।

3. योजना के निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

4. अपनी सालाना आय सहित मांगी गई डिटेल्स भरें और पात्रता जांचें।

5. आधार कार्ड की जानकारी डालकर वेरिफिकेशन पूरा करें।

6. एड्रेस और इनकम प्रूफ सहित फॉर्म भरें।

7. फॉर्म सबमिट करें और आवेदन की स्थिति की प्रतीक्षा करें।

प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 एक क्रांतिकारी कदम है, जो शहरी भारत में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और मिडिल क्लास परिवारों को उनके सपनों का घर प्रदान करने का प्रयास कर रहा है। समय पर आवेदन कर इस योजना का लाभ उठाएं।

Share
Published by
Pintu Kumar

Recent Posts

अब 9वीं से 12वीं तक के इन छात्रों को भी मिलेगी मुफ्त पोशाक और शैक्षणिक सामग्री

झारखंड सरकार ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों…

3 hours ago

IPL से पहले Jio ने दिया बड़ा तोहफ़ा: नया सस्ता रिचार्ज प्लान लॉन्च,  JioHotstar सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा फ्री..

Jio ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए एक नया किफायती रिचार्ज प्लान पेश किया है,…

5 hours ago

झामुमो गिरिडीह का होली मिलन समारोह, मंत्री सुदिव्य कुमार ने कार्यकर्ताओं संग मनाया त्योहार…

गिरिडीह। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) गिरिडीह जिला कार्यालय में रविवार को होली मिलन समारोह का…

17 hours ago

झारखंड में बढ़ती गर्मी: तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना, 4 दिन का येलो अलर्ट जारी

झारखंड में भीषण गर्मी का दौर जारी है, और राज्य का अधिकतम तापमान 39 डिग्री…

19 hours ago

क्यों पहनते हैं डॉक्टर सफेद कोट? क्या हर डॉक्टर सफेद कोट पहनता है? जानिए इसके पीछे की रोचक वजह

अगर आप किसी डॉक्टर को देखें तो उनकी पहचान सफेद कोट से होती है। लेकिन…

23 hours ago

झारखंड : साइबर अपराधियों ने बदला ठिकाना, इस जिले ने जामताड़ा को पीछे छोड़ देश के तीसरे नंबर पर जमाया कब्जा

झारखंड में साइबर अपराध का नेटवर्क तेजी से फैल रहा है। कभी 'साइबर ठगी की…

23 hours ago