महिला दिवस पर हेमंत सोरेन का बड़ा तोहफा, 38 लाख महिलाओं के खाते में आज से भेजी जाएगी मंईयां सम्मान योजना की राशि

Pintu Kumar
2 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

रांची: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर झारखंड की महिलाओं को बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घोषणा की है कि मंईयां सम्मान योजना के तहत 38 लाख महिलाओं के बैंक खातों में सरकार 2850 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर करेगी।

समाज कल्याण विभाग ने इस योजना के तहत राशि भेजने की पूरी तैयारी कर ली है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को ट्रेजरी को बिल भेजा गया था, और आज से लाभुकों के खाते में पैसे पहुंचने शुरू हो जाएंगे।

केवल आधार से लिंक खातों में आएगी राशि

सरकार के निर्देशानुसार, दिसंबर 2023 तक की राशि छह जनवरी को लाभुकों को दी गई थी। लेकिन नए नियम के तहत, सिर्फ उन्हीं महिलाओं के खाते में पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे, जिनका बैंक खाता आधार से लिंक है। फिलहाल 38 लाख महिलाओं का खाता आधार से जुड़ा हुआ है, जिन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा।

 

होली से पहले आएंगे पैसे

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा में शुक्रवार को कहा कि महिला दिवस के साथ-साथ रमजान और होली का पर्व भी है। ऐसे में महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए सरकार ने यह फैसला लिया है। उन्होंने कहा, “होली से पहले सभी लाभुक महिलाओं के खाते में राशि चली जाएगी।”

राज्य सरकार की इस पहल से लाखों महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा, जिससे त्योहार के मौके पर उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page