गिरिडीह बगोदर प्रखंड में मंईयां सम्मान योजना के तहत हजारों लाभुक योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। इसका प्रमुख कारण फॉर्म भरने में हुई तकनीकी गड़बड़ियां बताई जा रही हैं। समस्या के समाधान के लिए प्रशासन ने पहल करते हुए बगोदर प्रखंड कार्यालय परिसर में शिकायत सेल का गठन किया है
लाभुकों की समस्याएं दूर करने की पहल
प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) निशा कुमारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि इस शिकायत सेल में चार कर्मियों को नियुक्त किया गया है। ये कर्मी लाभुकों की समस्याओं को सुनेंगे और उनका समाधान करेंगे। बीडीओ ने कहा, “हमारी प्राथमिकता है कि सभी लाभुकों को योजनाओं का लाभ समय पर मिले। इसीलिए शिकायत सेल की स्थापना की गई है।”
प्रतिनियुक्त कर्मी:
1. प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी – रामचंद्र दांगी
2. लिपिक – रोहित कुमार
3. कंप्यूटर ऑपरेटर – गोबिंद प्रसाद वर्मा
4. कंप्यूटर ऑपरेटर – संजीव कुमार सिंह
शिकायत दर्ज करने की सुविधा
लाभुक अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए दिए गए वाट्सएप नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
7004044790
8252798684
9123496132
तकनीकी गड़बड़ियों से अटका भुगतान
बीडीओ के अनुसार, बगोदर प्रखंड में मंईयां सम्मान योजना के तहत लगभग 36,000 लाभुक हैं। इनमें से कई लाभुकों का भुगतान तकनीकी गड़बड़ी के कारण रुका हुआ है। वहीं, कुछ मामलों में पेमेंट फेल हो रहा है। शिकायत सेल इन समस्याओं का निवारण सुनिश्चित करेगा।
बीडीओ ने बताया कि लाभुकों को हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने दस्तावेज़ सही तरीके से भरें और किसी भी समस्या के लिए शिकायत सेल से संपर्क करें।
मैं अभिमन्यु कुमार पिछले चार वर्षों से गिरिडीह व्यूज में बतौर “चीफ एडिटर” के रूप में कार्यरत हुं,आप मुझे नीचे दिए गए सोशल मीडिया के द्वारा संपर्क कर सकते हैं।
गिरिडीह: बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान" के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज…
गिरिडीह – जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह द्वारा शनिवार को व्यवहार न्यायालय में परिवारिक वाद…
रांची: झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत अनुसूचित…
गिरिडीह: झारखंड में मैट्रिक परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने के बाद पूरे राज्य में…
गिरिडीह: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आज टावर चौक में राज्य के मुख्यमंत्री…
गिरिडीह: श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में आज अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।…