WhatsApp Channel
Join Now
गिरिडीह: राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत गिरिडीह जिले के 93 छात्र-छात्राएँ आज दिनांक 20 जनवरी 2025 को अपराह्न 2:30 बजे समाहरणालय भवन, पपरवाटांड़ से जसीडीह के लिए रवाना हुए। शैक्षणिक भ्रमण के इस आयोजन में जिला शिक्षा अधीक्षक श्री मुकुल राज ने हरी झंडी दिखाकर बच्चों को शुभकामनाओं के साथ रवाना किया।
इस अवसर पर श्री मुकुल राज ने बच्चों को भ्रमण के दौरान आवश्यक सावधानियाँ बरतने और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, गिरिडीह एवं सभी परियोजना कर्मी उपस्थित रहे।
भ्रमण के तहत सभी छात्र-छात्राएँ जसीडीह से रात 8 बजे ट्रेन के माध्यम से वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे। यह शैक्षणिक यात्रा राज्य परियोजना कार्यालय, राँची द्वारा IRCTC के सहयोग से आयोजित की जा रही है। बच्चे 23 जनवरी 2025 को वापस लौटेंगे।
