Jharkhand Dham

महाशिवरात्रि को लेकर झारखंड धाम में तैयारियां जोरों पर, सुरक्षा पर दिया जाएगा विशेष ध्यान…

Share This News

झारखंड धाम/पिंटू कुमार: महाशिवरात्रि को लेकर झारखंड धाम में तैयारियां जोरों पर हैं। 26 फरवरी को मनाए जाने वाले महाशिवरात्रि के अवसर पर दो दिवसीय भव्य मेले का आयोजन होगा। खास बात यह है कि शिवरात्रि की रात बाबा भोलेनाथ की भव्य बारात निकाली जाएगी, जिसे देखने के लिए हजारों श्रद्धालु उमड़ेंगे।

मंदिर का रंग-रोगन अंतिम चरण में

झारखंड धाम में मंदिर की साज-सज्जा और रंग-रोगन का कार्य तेजी से चल रहा है। मजदूर इसे अंतिम रूप देने में जुटे हैं, जिससे मंदिर का नजारा और भी भव्य दिखेगा।

प्रशासन ने किए कड़े सुरक्षा इंतजाम

दो दिवसीय मेले को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं।

मुख्य गेट से पहले होगी बैरिकेडिंग, नो व्हीकल जोन रहेगा लागू

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए झारखंड धाम के मुख्य गेट से 10 फीट पहले ही बैरिकेडिंग की जाएगी। इसके अलावा, मेले के दौरान पूरे क्षेत्र को “नो व्हीकल जोन” घोषित रहेगा, जिससे भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।

महाशिवरात्रि पर झारखंड धाम में हर साल हजारों श्रद्धालु उमड़ते हैं। इस बार भी मेले के भव्य आयोजन को लेकर भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Recent Posts

बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना, मैट्रिक परीक्षा पेपर लीक कांड की सीबीआई जांच की मांग

रांची: झारखंड की मैट्रिक परीक्षा में पेपर लीक का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।…

10 hours ago

JAC बोर्ड की 10वीं की हिंदी और विज्ञान परीक्षा रद्द, पेपर लीक होने की हुई पुष्टि

रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा आयोजित मैट्रिक (10वीं) बोर्ड परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक होने…

11 hours ago

झारखंड बोर्ड की दसवीं विज्ञान परीक्षा का पेपर लीक, परीक्षा रद्द करने की तैयारी…

रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की दसवीं बोर्ड परीक्षा के विज्ञान विषय का प्रश्न पत्र लीक…

13 hours ago

जमुआ: गरीब परिवार के बेटे की कड़ी मेहनत रंग लाई, नगर विकास मंत्रालय में राजस्व निरीक्षक के पद पर मिली नियुक्ति

जमुआ: संघर्ष और मेहनत की मिसाल कायम करते हुए गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड के…

13 hours ago

गिरिडीह: टुंडी रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, दो की मौत, दो घायल

गिरिडीह के टुंडी रोड स्थित वनांचल कॉलेज के समीप गुरुवार सुबह करीब 5 से 6…

13 hours ago

गलत तरीके से बने राशन कार्ड की होगी जांच, धावा दल करेगा छापेमारी; जुर्माने के साथ वसूली जाएगी रकम…

झारखंड सरकार की "मंईयां सम्मान योजना" लागू होने के बाद से राशन कार्ड बनवाने वालों…

15 hours ago