झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में हो सकती है बारिश

2 Min Read
Share This News

रांची: झारखंड में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क बना रहा, हालांकि कई इलाकों में आंशिक बादल छाए रहे। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार, राज्य में 1 मार्च से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। खासकर उत्तर-पूर्वी जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

इन जिलों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा और साहिबगंज जिलों में 1 मार्च को हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, राज्य के अन्य हिस्सों में भी आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।

 

तापमान में होगा इजाफा

राजधानी रांची में 1 मार्च को न्यूनतम तापमान 19°C और अधिकतम तापमान 33°C तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया कि 28 फरवरी से 2 मार्च के बीच तापमान में धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।

 

2 से 6 मार्च तक रहेगा साफ मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, 2 मार्च से 6 मार्च तक राज्य में मौसम शुष्क और साफ रहेगा। फिलहाल, विभाग की ओर से किसी भी तरह का अलर्ट या चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि, अगले 24 घंटों में राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

Exit mobile version