WhatsApp Channel
Join Now
रांची: झारखंड सरकार के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के आदिवासी कल्याण आयुक्त कार्यालय की ओर एक विशेष वेबिनार का आयोजन किया जा रहा है। इस वेबिनार का उद्देश्य छात्रवृत्ति वितरण प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाना है।

यह वेबिनार आगामी 24 अप्रैल 2025 को दोपहर 3 बजे से आयोजित किया जाएगा। इसमें छात्रों के साथ-साथ संस्थागत नामांकित अधिकारियों (INOs) की भागीदारी भी सुनिश्चित की गई है। कार्यक्रम में छात्रवृत्ति प्रक्रिया को लेकर उपयोगी जानकारी दी जाएगी और एक विशेष प्रश्नोत्तर सत्र (Q&A Session) भी होगा।
वेबिनार से जुड़ने के लिए छात्र निम्नलिखित माध्यमों का उपयोग कर सकते हैं:
Zoom लिंक: https://shorturl.at/FPnVT
YouTube चैनल: https://www.youtube.com/@e-KalyanJharkhand
