बेंगाबाद (गिरिडीह): विश्व हिंदू परिषद की ओर से मातृ दिवस और सीता जन्मोत्सव का आयोजन रविवार को बेंगाबाद प्रखंड के परम्आलौकिक जगन्नाथधाम परिसर में धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ओंकार ध्वनि और गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ की गई। मौके पर माता सीता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ जगन्नाथधाम की पुजारिन प्रमिला देवी ने किया।
कार्यक्रम में विहिप प्रखंड अध्यक्ष संजय हाजरा, प्रखंड मंत्री जगन्नाथ प्रसाद मंडल और दुर्गा वाहिनी की रिद्धि-सिद्धि समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। उपस्थित वक्ताओं ने माता सीता के आदर्श जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे संयम, निष्ठा, पवित्रता और मर्यादा की प्रतीक थीं।
इस अवसर पर बेंगाबाद की निवर्तमान उपमुखिया छबिया देवी, रूबी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, वंदिनी कुमारी, एमा कुमारी, पूनम देवी, जानकी कुमारी आदि ने अपने वक्तव्य में कहा कि माता सीता का जीवन आज की नारी के लिए प्रेरणास्त्रोत है। यदि महिलाएं उनके पदचिन्हों पर चलें, तो वे भी समाज में आदर्श स्थापित कर सकती हैं।
कार्यक्रम में कंचन देवी, चंचला देवी, ममता देवी, प्रतिमा देवी, भोलिया देवी, कलावती देवी, मुनकी देवी, सागर कुमार, सूरज कुमार, नंदिता कुमारी, खुशी कुमारी समेत कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।
हमारा उद्देश्य जनता को विश्वसनीय और तथ्यात्मक जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सूचित और सशक्त हो सकें।
“खबरें, जो आपकी आवाज़ बनें”