झारखंड की बदहाली के खिलाफ जमुआ में भाजपा का जनआक्रोश प्रदर्शन, राज्यपाल को सौंपा गया ज्ञापन…

जमुआ में भाजपा का जनआक्रोश प्रदर्शन, कहा—"भ्रष्ट सरकार से चाहिए मुक्ति" जनता की समस्याओं को लेकर भाजपा ने खोला मोर्चा, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Abhimanyu Kumar
2 Min Read
Highlights
  • झारखंड सरकार की विफलताओं के खिलाफ जमुआ प्रखंड मुख्यालय पर भाजपा का जनआक्रोश प्रदर्शन।
  • बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिला, युवा, किसान और व्यापारी शामिल हुए प्रदर्शन में।
  • बिजली-पानी संकट, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अवैध खनन को लेकर सरकार पर जमकर निशाना।
  • राज्यपाल को सौंपा गया ज्ञापन, शासन की नीतियों और प्रशासनिक विफलताओं पर जताई चिंता।
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गिरिडीह/जमुआ:झारखंड में कानून-व्यवस्था की स्थिति, भ्रष्टाचार, बिजली-पानी संकट, बेरोजगारी और अवैध खनन के मुद्दों को लेकर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जमुआ प्रखंड मुख्यालय पर जनआक्रोश प्रदर्शन किया।

Advertisement

IMG-20250603-WA0001

IMG-20250603-WA0001

IMG-20250603-WA0002

IMG-20250603-WA0002

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, महिला-पुरुष, व्यापारी, किसान और युवा शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए मौजूदा शासन को जनविरोधी करार दिया और उसकी नीतियों पर सवाल उठाए।

कार्यक्रम में भारी मात्रा में उपस्थित हुई समर्थक…

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रविन्द्र कुमार राय इस प्रदर्शन में मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल हुए।

उन्होंने कहा कि राज्य की जनता बिजली, पानी, रोजगार और सुरक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है, जबकि सरकार केवल वादों तक सीमित रह गई है।

प्रदर्शन में उठे प्रमुख मुद्दे:

  • ग्रामीण इलाकों में बिजली और पेयजल की भारी किल्लत
  • युवाओं को रोजगार के नाम पर झूठे वादे
  • सरकारी योजनाओं में व्यापक भ्रष्टाचार
  • बालू, पत्थर और कोयले का अवैध खनन
  • थानों व अंचल कार्यालयों में रिश्वत के बिना काम नहीं

डॉ. राय ने कहा कि यह प्रदर्शन केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता की पीड़ा की अभिव्यक्ति है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार झूठ, ठगी और भ्रष्टाचार का प्रतीक बन चुकी है।

कार्यक्रम के अंत में भाजपा नेताओं ने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें सरकार की विफलताओं को चिन्हित किया गया और आवश्यक हस्तक्षेप की मांग की गई।

भाजपा नेताओं ने इसे राज्यव्यापी जन आंदोलन की शुरुआत बताया और कहा कि पार्टी गांव-गांव जाकर जनता को इस भ्रष्ट शासन के खिलाफ जागरूक करेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page