गिरिडीह में स्वास्थ्यकर्मियों का हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, वेतन कटौती और डिटेक्टिव फोर्स कंपनी की मनमानी के खिलाफ प्रदर्शन तेज

Pintu Kumar
2 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गिरिडीह: लगातार हो रही बारिश के बीच भी गिरिडीह के सदर अस्पताल सहित जिले के 13 प्रखंडों में कार्यरत करीब 700 आउटसोर्सिंग स्वास्थ्यकर्मी अपने सात सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे हुए हैं। इनकी मांगों में वेतन कटौती का विरोध, EPF-ESI में गड़बड़ी, समय पर वेतन भुगतान, बोनस, सैलरी स्लिप और आउटसोर्सिंग कंपनी की मनमानी पर रोक लगाना शामिल है।

यह आंदोलन झारखंड लेबर कंट्रैक्ट वेलफेयर मोर्चा (JLCM) के बैनर तले चल रहा है। प्रदर्शनकारियों ने साफ शब्दों में कहा है कि जब तक सभी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, वे कार्य पर नहीं लौटेंगे।

धरना स्थल पर बड़ी संख्या में महिला और पुरुष स्वास्थ्यकर्मी जुटे हैं। आंदोलन में जेएलकेएम के केन्द्रीय सचिव नागेंद्र चंद्रवंशी, केंद्रीय संगठन सचिव अर्जुन पंडित समेत कई प्रमुख नेता भी मौजूद हैं।

आंदोलन का आज तीसरा दिन है, लेकिन अब तक न तो जिला प्रशासन और न ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई ठोस पहल की गई है। इससे कर्मियों में नाराजगी और अधिक बढ़ गई है।

Advertisement

IMG-20250603-WA0001

IMG-20250603-WA0001

IMG-20250603-WA0000

IMG-20250603-WA0000

IMG-20250603-WA0003

IMG-20250603-WA0003

IMG-20250603-WA0002

IMG-20250603-WA0002

क्या है मांगें:

1. वेतन में की जा रही अनुचित कटौती बंद हो

2. EPF व ESI की पूरी जानकारी और सही संचालन

3. समय पर वेतन भुगतान

4. सैलरी स्लिप की नियमितता

5. बोनस का भुगतान

6. स्थायी बहाली की दिशा में कदम

7. कंपनी की मनमानी पर रोक

प्रदर्शनकारी कर्मियों का कहना है कि वे स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं, लेकिन फिर भी उन्हें उपेक्षित किया जा रहा है। यदि जल्द समाधान नहीं निकला, तो स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से ठप हो सकती हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page