आयुष्मान आरोग्य मंदिर दुम्मा को सुजीत फाउंडेशन गिरिडीह ने दान की ₹7500 की दवाएं…

Share This News

गिरिडीह | सुजीत फाउंडेशन गिरिडीह की ओर से सोमवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर दुम्मा को करीब ₹7500 मूल्य की आवश्यक दवाएं दान की गईं। इस मौके पर फाउंडेशन के संचालक सुजीत कुमार ने कहा कि आरोग्य मंदिर दुम्मा स्वास्थ्य क्षेत्र में एक सक्रिय और भरोसेमंद संस्थान है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए आते हैं। इनमें से कई मरीज आर्थिक रूप से कमजोर तबके से होते हैं, जो पूरी तरह यहीं मिलने वाली दवाओं पर निर्भर रहते हैं।

 

सुजीत कुमार ने बताया कि अक्सर दवाओं की कमी के कारण मरीजों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, खासकर बीपी और शुगर जैसी बीमारियों से पीड़ित मरीजों को। इन समस्याओं को देखते हुए फाउंडेशन ने यह सहयोग देने का निर्णय लिया।

इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी श्री आनंद मोहन ने सुजीत फाउंडेशन के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह फाउंडेशन दुम्मा क्षेत्र में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन के प्रतिनिधि स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार में भी सहयोग करते हैं और ग्रामीणों को जागरूक बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

Advertisement

IMG-20250603-WA0001
IMG-20250603-WA0002

उन्होंने आगे कहा, “हम ऐसे समाजसेवी संगठनों का स्वागत करते हैं जो विभाग की कमियों को उजागर करने की बजाय उन्हें दूर करने में सहयोग करते हैं।