फोरलेन निर्माण में देरी को लेकर माले का विरोध मार्च, विभाग और संवेदक पर साधा निशाना…..

Share This News

पचंबा फोरलेन निर्माण में हो रही अनावश्यक देरी के विरोध में भाकपा माले ने शुक्रवार को पदयात्रा निकालकर प्रशासन और विभागीय संवेदक पर निशाना साधा। झंडा मैदान से शुरू हुई यह पदयात्रा नारेबाजी और बैनर के साथ जेपी चौक पहुँची, जहाँ जेपी, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद माले कार्यकर्ता पचंबा की ओर रवाना हुए और फॉरेस्ट ऑफिस के पास जाकर पदयात्रा समाप्त की।

कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे माले जिला कमेटी सदस्य राजेश सिन्हा और कन्हाई पांडेय ने कहा कि फोरलेन निर्माण में घोर लापरवाही बरती जा रही है। अगर एक महीने के भीतर निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, तो पार्टी बड़ा आंदोलन करेगी। उन्होंने विभाग से संवेदक को ब्लैकलिस्ट करने की मांग की और सवाल उठाया कि जब निर्माण नहीं करना था तो सड़क को खोदा ही क्यों गया।

राजेश सिन्हा ने कहा, “यह सड़क पिछले साल ही बन जानी चाहिए थी। पहले धूल से लोग परेशान थे और अब गड्ढों की वजह से दुर्घटनाएं हो रही हैं। यह जनता के साथ अन्याय है और अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

 

माले नेता कन्हाई पांडेय ने कहा कि यह सिर्फ पचंबा का नहीं, पूरे गिरिडीह का मामला है। पार्टी लोगों को जागरूक कर रही है ताकि जनदबाव बनाकर प्रशासन को बाध्य किया जा सके।

फोरलेन निर्माण में देरी को लेकर माले का विरोध मार्च, विभाग और संवेदक पर साधा निशाना…..

प्रखंड सचिव मधुसूदन कोल ने कहा, “गिरिडीह में विकास के नाम पर हर तरफ अधूरे और लटकते हुए काम मिलते हैं। इसमें सुधार की सख्त जरूरत है।

Advertisement

IMG-20250603-WA0001

IMG-20250603-WA0002

इस पदयात्रा में माले कार्यकर्ता मधुसूदन कोल, भीम कोल, दिलचंद कोल, लखन कोल, महेंद्र तुरी, पवन यादव, मो. तबारक, चंद्रदेव कोल, रोशन गुप्ता, फरीद अंसारी, भीमनाथ गोस्वामी, संजय यादव, कन्हैया सिंह, रपण गुप्ता, चंदन गुप्ता, कैफी समेत कई लोग शामिल हुए।