जमुआ थाना प्रभारी व पदाधिकारियों के खिलाफ आक्रोश, ग्रामीणों और संगठनों ने निकाला विरोध मार्च….

Share This News

 गिरिडीह :जमुआ थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के कथित दुर्व्यवहार व भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन किया गया। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुषों ने लाठी मार्च निकालकर थाना का घेराव किया और कार्रवाई की मांग की।

Advertisement

IMG-20250603-WA0001

IMG-20250603-WA0002

ग्रामीणों का आरोप है कि जमुआ थाना के एसआई हरेंद्र सिंह और सुमित सिंह फरियाद लेकर आने वाले लोगों के साथ लगातार अभद्र व्यवहार करते हैं। इसके चलते स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को झूठे मुकदमों में फंसा रहे हैं।

प्रशासन की गलती रवैया को लेकर जमुआ थाना का किया गया घेराव…

इधर, विरोध मार्च में विभिन्न संगठनों ने भी हिस्सा लिया। आज़ाद समाज पार्टी (भीम आर्मी), राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और राष्ट्रीय यादव सेना के कार्यकर्ताओं ने जमुआ चौक से विरोध मार्च निकाला। इस दौरान गौरव कुमार (प्रदेश सचिव, आज़ाद समाज पार्टी, झारखंड), मेंटेन ललन यादव (प्रखंड अध्यक्ष, राजद), आरिफ़ अंसारी (जिला अध्यक्ष, राजद), धर्मेंद्र यादव (जिला अध्यक्ष, राष्ट्रीय यादव सेना), सहित कई नेता मौजूद रहे।

वक्ताओं ने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी और पुलिस कर्मियों की भूमिका संदिग्ध रही है। पूजा यादव हत्याकांड मामले में नवडीहा ओपी पुलिस की शिथिलता पर भी सवाल उठाए गए।

 

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर आरोपित पुलिस अधिकारियों और प्रखंड पदाधिकारियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।