समाजसेवी ने जन्मदिन पर किया वृक्षारोपण सह वितरण कार्यक्रम…

Abhimanyu Kumar
2 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

जमुआ। प्रखंड के +2 उच्च विद्यालय शाहपुर में सोमवार को सामाजिक संगठन युवा शक्ति फाउंडेशन के संस्थापक शिव कुमार ने अपने 27वें जन्मदिन के अवसर पर वृक्षारोपण सह पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया।

फाउंडेशन पिछले कई वर्षों से शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इसी क्रम में संस्थापक शिव कुमार के जन्मदिन पर विद्यालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका संचालन शिक्षक देवेंद्र प्रसाद वर्मा ने किया वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक अमित कुमार त्रिपाठी ने किया 

 

कार्यक्रम में गिरिडीह अनुमंडल सांसद प्रतिनिधि मनीष वर्मा, भाजपा नेता विवेक आनंद कुशवाहा, पप्पू वर्मा, सुमन, नरेश, प्रण सिन्हा सहित कई लोग अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

 

अपने संबोधन में सांसद प्रतिनिधि मनीष वर्मा ने कहा कि “फाउंडेशन द्वारा जन्मदिन को पौधा रोपण एवं वितरण जैसे कार्यों से मनाना समाज के लिए प्रेरणादायी है।वहीं भाजपा नेता विवेक आनंद कुशवाहा ने कहा, आज जहां लोग जन्मदिन पर केक व डीजे पार्टी करते हैं, वहीं शिव कुमार ने बच्चों के बीच पौधा बांटकर एक अनोखी मिसाल पेश की है।

संदीप वर्मा ने कहा जब भी खुशी का मौका मिले वैसे समय को यादगर बनाने के लिए पौधा अवश्य लगे

 

Advertisement

IMG-20250603-WA0001
IMG-20250603-WA0001
IMG-20250603-WA0002
IMG-20250603-WA0002

कार्यक्रम के उपरांत विद्यालय के शिक्षकों एवं बच्चों ने दर्जनों पौधे विद्यालय परिसर में लगाए। साथ ही 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के बीच पौधा वितरण भी किया गया।

स्कूली छात्र छात्राओं के बीच किया गया पौधों का वितरण…

मौके पर प्रधानाध्यापक अमित कुमार त्रिपाठी, शिक्षक अनिल वर्मा ,अजय वर्मा के साथ प्रयास पहल के संस्थापक सुबोध कुशवाहा ,संदीप वर्मा, अजय कुमार वर्मा, राकेश वर्मा, संजय विकास कुशवाहा, अजीत वर्मा,

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *