आगामी त्योहारों को लेकर गिरिडीह पुलिस अलर्ट,उसरी नया पुल पर चला एंटी क्राइम चैकिंग अभियान….

Share This News

गिरिडीह। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। शहर की शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शनिवार देर शाम नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन के नेतृत्व में उसरी नया पुल पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया।

नगर थाना प्रभारी द्वारा की वाहनों की जांच…

जांच के दौरान करीब 200 दोपहिया और चारपहिया वाहनों की डिक्की, कागजात और सामानों की बारीकी से जांच की गई। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों व असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी गई। वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत भी दी गई।

आगामी दुर्गा पूजा को लेकर एंट्री क्राइम जांच अभियान…

Advertisement

IMG-20250603-WA0001
IMG-20250603-WA0002

नगर थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाकों में किसी भी अप्रिय घटना को रोकना पुलिस की प्राथमिकता है। संवेदनशील स्थानों की पहचान कर वहां विशेष चौकसी बरती जाएगी। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

उन्होंने यह भी कहा कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। सीमावर्ती इलाकों में वाहनों के सहारे अवैध गतिविधि या तस्करी को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए गिरिडीह पुलिस लगातार प्रयासरत है।