करवाचौथ के तैयारियों में रंगा गिरिडीह, चूड़ी-महंदी की दुकानों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़…

Abhimanyu Kumar
2 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गिरिडीह। करवाचौथ का पर्व नजदीक आते ही गिरिडीह शहर एक बार फिर त्योहारों के रंग में रंग गया है। शुक्रवार, 10 अक्टूबर को मनाए जाने वाले इस विशेष पर्व की तैयारियों को लेकर गुरुवार सुबह से ही बाजारों में खासा उत्साह देखने को मिला। शहर के टावर चौक, स्टेशन रोड और बड़ा चौक इलाकों में खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

सोलह श्रृंगार, पारंपरिक परिधान, सजावटी थाल, पूजा सामग्री और सौंदर्य प्रसाधनों की दुकानों पर ग्राहकों की लंबी कतारें देखी गईं। खासकर चूड़ी, मेहंदी, बिंदी और रेडीमेड लहंगों की दुकानों पर युवतियों और महिलाओं का खासा रुझान नजर आया। दुकानदारों के अनुसार इस बार करवाचौथ पर बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी हो रही है। आधुनिक डिजाइनों की श्रृंगार सामग्रियां और सजावटी वस्तुएं विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

Advertisement

पारंपरिक पूजा सामग्री बेचने वाले दुकानदार भी उत्साहित हैं। उनके अनुसार महिलाएं पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ पूजन की सामग्री जुटा रही हैं। व्रत रखने वाली महिलाओं ने बताया कि करवाचौथ उनके लिए न सिर्फ एक धार्मिक परंपरा है, बल्कि यह अपने पति की लंबी उम्र और पारिवारिक सुख-शांति के लिए उनकी आस्था का प्रतीक है।

Advertisement

 इस पर्व पर महिलाएं सूर्योदय से पहले सरगी ग्रहण कर निर्जला व्रत रखती हैं और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत का पारण करती हैं। शाम को पूजा के दौरान कथा का श्रवण और छलनी से चांद देखने की रस्में इस पर्व को विशेष बना देती हैं।

शहर के बाजारों में रंग-बिरंगी सजावट, हलचल और महिलाओं की उमंग ने गिरिडीह को पूरी तरह करवाचौथ के रंग में रंग दिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page