शशि कंप्यूटर अकैडमी में प्रमाणपत्र वितरण समारोह संपन्न, छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर…

Share This News

गिरिडीह। शशि कंप्यूटर अकैडमी में मंगलवार को प्रमाणपत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें संस्थान द्वारा संचालित विभिन्न कंप्यूटर कोर्स सफलतापूर्वक पूरा करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। समारोह में छात्रों की उपलब्धियों का सम्मान किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

Advertisement

IMG-20250603-WA0001
IMG-20250603-WA0002

कार्यक्रम के दौरान अकैडमी के प्रशिक्षकों ने कहा कि विद्यार्थियों ने पूरे कोर्स के दौरान अनुशासन, मेहनत और लगन का परिचय दिया है। कंप्यूटर शिक्षा आज के समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता बन चुकी है, ऐसे में यह प्रमाणपत्र उनके करियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Advertisement..

सर्टिफिकेट प्राप्त करते ही छात्रों के चेहरों पर उत्साह और आत्मविश्वास झलक रहा था। संस्थान ने छात्रों को आगे भी नए कौशल सीखने और तकनीकी क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया।

अकैडमी प्रबंधन ने भरोसा दिलाया कि शशि कंप्यूटर अकैडमी भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देकर युवाओं को रोजगार उन्मुख शिक्षा प्रदान करती रहेगी।