जिले में शुरू हुआ “गुड गवर्नेंस वीक– प्रशासन गांव की ओर” अभियान, बगोदर में बिरहोर छात्राओं के बीच कंबल वितरण…

Good Governance Week Administration Village Outreach Giridih का हिंदी रूप है 👇 सुशासन सप्ताह – प्रशासन ग्राम संपर्क अभियान, गिरिडीह

Abhimanyu Kumar
2 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

जिले में आज से “गुड गवर्नेंस वीक– प्रशासन गांव की ओर” अभियान की औपचारिक शुरुआत हो गई है, जो आगामी 25 दिसंबर 2025 तक चलेगा। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी श्री रामनिवास यादव ने बताया कि अभियान के तहत जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंडों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।

 

उपायुक्त ने कहा कि “प्रशासन गांव की ओर” अभियान का मुख्य उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना, उनकी उपलब्धता सुनिश्चित करना, ग्रामीण क्षेत्रों में जन शिकायतों का त्वरित समाधान करना तथा जमीनी स्तर पर पारदर्शिता व जवाबदेही को मजबूत कर सुशासन को बढ़ावा देना है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर लगाए जाने वाले शिविरों में आम जनता की शिकायतों एवं आवेदनों का ऑन-स्पॉट निपटारा किया जाएगा। अभियान की दैनिक प्रगति रिपोर्ट संबंधित पोर्टल पर नियमित रूप से अपलोड की जाएगी, जिसमें प्राप्त एवं निपटाई गई शिकायतों, ऑनलाइन सेवाओं, सुशासन प्रथाओं, प्रचार-प्रसार गतिविधियों, शिविरों के फोटोग्राफ एवं सफलता की कहानियों का विवरण शामिल रहेगा। उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने का निर्देश दिया है।

इसी क्रम में बगोदर प्रखंड के अलगडीहा पंचायत स्थित आदिम जनजातीय आवासीय बालिका प्राथमिक विद्यालय में बिरहोर समुदाय की छात्राओं के बीच 58 कंबलों का वितरण किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम बगोदर-सरिया अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी बगोदर एवं बगोदर उप-प्रमुख की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान ठंड के मौसम को देखते हुए बिरहोर छात्राओं को राहत पहुंचाने की पहल की गई तथा उनके स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को लेकर प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page