जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस पार्टी का 141वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया….

“कांग्रेस का 141वां स्थापना दिवस: आजादी की विरासत से राष्ट्र निर्माण तक”

Abhimanyu Kumar
3 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गिरिडीह जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस पार्टी का 141वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश केडिया द्वारा पार्टी का झंडा फहराने एवं राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन से हुई। इस अवसर पर जिले के सभी प्रखंड कांग्रेस कार्यालयों एवं पंचायत स्तर पर पदाधिकारियों के आवासों पर भी कांग्रेस का झंडा फहराया गया।

Advertisement

IMG-20250603-WA0001
IMG-20250603-WA0001
IMG-20250603-WA0002
IMG-20250603-WA0002

स्थापना दिवस के मौके पर जिला कांग्रेस कार्यालय में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेस पार्टी के आजादी से पहले और आजादी के बाद देश की स्वतंत्रता एवं राष्ट्र निर्माण में किए गए ऐतिहासिक योगदानों पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से पार्टी से नए जुड़े कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के इतिहास, विचारधारा और संघर्षों की जानकारी दी गई।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि “कांग्रेस केवल एक राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि एक विचारधारा और आंदोलन है, जिसने देश की आजादी के संघर्ष को एक सूत्र में पिरोने का काम किया। सैकड़ों कुर्बानियों के बाद कांग्रेस ने देश को आजादी दिलाई।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद जिस देश में एक सुई तक नहीं बनती थी, उस भारत को कांग्रेस ने उद्योगों, बांधों, आईआईटी, एम्स और इसरो जैसे संस्थानों की स्थापना कर मजबूत बुनियाद दी, जिनके कारण आज देश का विकास संभव हो सका।

सतीश केडिया ने मौजूदा केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान सत्ता ने देश के संघीय ढांचे को कमजोर करने का काम किया है तथा ईडी और सीबीआई जैसी स्वायत्त संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्ष को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अब एक बार फिर देश को बचाने के लिए नई लड़ाई लड़नी होगी, जो दूसरी आजादी के आंदोलन जैसी होगी।

इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी को संतोष मिश्रा, बलराम यादव, गौतम सिंह, मोहम्मद अली खान, मेराज अंसारी सहित कई वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी संबोधित किया और कांग्रेस के इतिहास व वर्तमान परिस्थितियों पर अपने विचार रखे।

स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय को भव्य रूप से सजाया गया। कार्यक्रम में मोहम्मद शमी, सुलेमान अख्तर, सिकंदर अंसारी, मोहम्मद सोहेल, मदन विश्वकर्मा, कृष्ण सिंह, पंकज सागर, जुनेद आलम, यश सिन्हा, सोनू खान, बिलाल अहमद हुसैनी, शाहनवाज आलम, धनंजय सिंह, संतोष वर्मा, मोहम्मद निजामुद्दीन, अशोक विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *