घने कोहरे व शीतलहरी के कारण गिरिडीह के सभी स्कूलों में दो दिनों तक पढ़ाई स्थगित…

Share This News

गिरिडीह जिले में लगातार बढ़ रही ठंड, घने कोहरे और शीतलहरी को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, रांची द्वारा जारी विशेष मौसम बुलेटिन के अनुसार गिरिडीह जिले को येलो जोन में रखा गया है, जहां अत्यधिक ठंड और शीतलहरी की संभावना जताई गई है।

Advertisement

IMG-20250603-WA0001
IMG-20250603-WA0002

विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धारा 34 के तहत गिरिडीह जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी एवं निजी विद्यालयों में कक्षा KG से 12वीं तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियाँ 05 जनवरी से 06 जनवरी 2026 तक स्थगित रखने का आदेश जारी किया गया है।

आधिकारिक सूचना

जिला प्रशासन ने विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया है कि आदेश का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए।

Advertisement

हालांकि, जिन विद्यालयों में इस अवधि के दौरान कक्षा 10वीं या 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं पूर्व निर्धारित हैं, वे परीक्षाएं पूर्वाह्न 10:00 बजे के बाद ही आयोजित की जाएंगी।

Advertisement

जिला प्रशासन ने अभिभावकों, विद्यालय प्रबंधन एवं आमजन से अपील की है कि बच्चों को ठंड से बचाने के लिए आवश्यक सतर्कता बरतें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।