JAC 9th Result 2026: झारखंड बोर्ड कक्षा 9वीं का रिजल्ट घोषित, ऐसे करें चेक

Share This News

Jharkhand Academic Council (JAC) ने कक्षा 9वीं परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल लगभग 4 लाख छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया गया था।

पास होने के लिए जरूरी अंक

झारखंड बोर्ड के नियमों के अनुसार, छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इससे कम अंक लाने वाले छात्रों को असफल माना जाएगा।

यहां से करें रिजल्ट चेक

छात्र अपना रिजल्ट नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से देख सकते हैं:
👉 https://www.jacresults.com/enter-class-ix-2026-student-details

इसके अलावा, छात्र DigiLocker के जरिए भी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

पिछले वर्षों में कब जारी हुआ रिजल्ट

• 2025 – 14 मई

• 2024 – 17 मई

• 2023 – 06 जून

• 2022 – 26 अगस्त

इस साल रिजल्ट अपेक्षाकृत पहले जारी किया गया है, जिससे छात्रों में उत्साह देखा जा रहा है।