Jharkhand Academic Council द्वारा आयोजित झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 को लेकर अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। परिषद् ने परीक्षा आवेदन प्रपत्र ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 2 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
परिषद् की ओर से जारी वेब सूचना संख्या-18/2026 के अनुसार, अभ्यर्थियों की मांग और अनुरोध को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इससे पहले आवेदन की प्रक्रिया 21 अप्रैल 2026 से शुरू की गई थी।
जारी सूचना में कहा गया है कि विज्ञप्ति संख्या-24/2026 की अन्य सभी शर्तें पूर्ववत लागू रहेंगी। यानी आवेदन प्रक्रिया, योग्यता और परीक्षा से संबंधित बाकी नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
इस संबंध में आदेश झारखंड अधिविद्य परिषद् के सचिव की ओर से जारी किया गया है। साथ ही परिषद् के आईटी विभाग को नोटिस वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया है।
अभ्यर्थी अधिक जानकारी और आवेदन प्रक्रिया के लिए [झारखंड एकेडमिक काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट] https://jactetonline.com/पर विजिट कर सकते हैं।

मैं अभिमन्यु कुमार पिछले चार वर्षों से गिरिडीह व्यूज में बतौर “चीफ एडिटर” के रूप में कार्यरत हुं,आप मुझे नीचे दिए गए सोशल मीडिया के द्वारा संपर्क कर सकते हैं।