प्रो विनीता ने अपने जन्मदिन पर बुजुर्गों के बीच बांटी खुशियां, वृद्धाश्रम में मनाया खास दिन

Share This News

गिरिडीह : प्रो विनीता ने अपने जन्मदिन को खास अंदाज में मनाते हुए स्नेह दीप वृद्ध आश्रम पहुंचकर वहां रह रहे माताओं एवं बुजुर्गों के साथ खुशी के पल साझा किए। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों के आशीर्वाद के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया।

कार्यक्रम के बाद आश्रम में मौजूद सभी लोगों के बीच डोसा, जूस और मिठाई का वितरण किया गया। मौके पर प्रो विनीता ने कहा कि वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के बीच छोटे-छोटे प्रयास भी उनकी खुशियों को दोगुना कर देते हैं। उन्होंने कहा कि समाज के हर व्यक्ति को समय-समय पर बुजुर्गों के बीच पहुंचकर उनका सम्मान और सहयोग करना चाहिए।

जन्मदिन के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष संगीता सेठ, नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा, वार्ड पार्षद समीर दीप, नगर मंत्री पवन कंधवे, अमित आर्या, सुरेश गुप्ता, महिला मोर्चा महामंत्री सावित्री भारती, सरिता शर्मा, मिथुन चंद्रवंशी, मुकेश कुमार, बबलू भारतीय, शुभ दीप, राजदीप, बाबू चंद्रवंशी, अनिकेत, प्रकाश दास, आकाश चंद्रवंशी सहित कई लोग उपस्थित थे।

 

Related Post