NEET-UG 2026 को लेकर गिरिडीह प्रशासन अलर्ट, तीन केंद्रों पर होगी परीक्षा….

Abhimanyu Kumar
2 Min Read
Highlights
  • 21 जून को तीन परीक्षा केंद्रों पर होगी NEET-UG 2026 परीक्षा।
  • परीक्षा केंद्रों पर सख्त सुरक्षा और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर प्रतिबंध।
  • जिला नियंत्रण कक्ष 06532-228829 रहेगा सक्रिय।
  • केवल नवीनतम NTA एडमिट कार्ड ही रहेगा मान्य।
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) 2026 के निष्पक्ष, पारदर्शी और कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शनिवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित कर परीक्षा से जुड़ी अंतिम तैयारियों का जायजा लिया गया।

Advertisement….

बैठक में पुलिस अधीक्षक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा के आयोजन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की कि वे केवल NTA द्वारा जारी नवीनतम एडमिट कार्ड के साथ ही परीक्षा केंद्र पहुंचे। पुराने एडमिट कार्ड मान्य नहीं होंगे।

जिले में 21 जून को आयोजित होने वाली परीक्षा तीन केंद्रों—डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस पचंबा, गिरिडीह +2 उच्च विद्यालय और सर जे.सी. बोस स्कूल ऑफ एक्सीलेंस—में होगी। सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच होगी तथा किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा।

Advertisement…

परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी, जबकि दिव्यांग अभ्यर्थियों को अतिरिक्त समय दिया जाएगा। प्रशासन ने यातायात व्यवस्था सुचारू रखने और परीक्षा केंद्रों तक अभ्यर्थियों की निर्बाध पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।

किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। इसका दूरभाष नंबर 06532-228829 जारी किया गया है। उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा की शुचिता भंग करने या कदाचार में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page