जीवित बेटी का प्रतीकात्मक पिंडदान, राजदह धाम में पिता के फैसले से मचा हड़कंप..

Abhimanyu Kumar
1 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गिरिडीह जिले के सरिया स्थित उत्तरवाहिनी तट राजदह धाम में एक अनोखी और चर्चित घटना सामने आई। कोडरमा के डोमचांच निवासी एक पिता ने अपनी जीवित बेटी का प्रतीकात्मक पिंडदान कर दिया

 

बताया गया कि बेटी की शादी 20 जून को तय थी और सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं, लेकिन 12 जून की रात वह अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई।

Advertisement….

बाद में दोनों के विवाह का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया।

इस घटना से आहत पिता ने समाज में प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचने की बात कहते हुए राजदह धाम में परिवार और ग्रामीणों के साथ प्रतीकात्मक पिंडदान किया। इस घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज है और लोगों की राय भी बंटी हुई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page