वेव इंटरनेशनल स्कूल में उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस…

Share This News

गिरिडीह: वेव इंटरनेशनल स्कूल, आदर्शनगर, सियाटांड़, जमुआ में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन बड़े उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के निदेशक डॉ. कृष्ण कुमार सिंह एवं प्रधानाचार्य डॉ. अभिषेक कुमार पांडेय के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए की गई। इसके बाद विद्यालय के सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सामूहिक रूप से कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। इस दौरान योग के माध्यम से स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का संदेश दिया गया।

निदेशक डॉ. कृष्ण कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरा विश्व अपना चुका है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रतिदिन योग करने और स्वस्थ व अनुशासित जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।

 

प्रधानाचार्य डॉ. अभिषेक कुमार पांडेय ने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

 

कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई तथा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। विद्यार्थियों ने भी पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ कार्यक्रम में भाग लिया, जिससे विद्यालय परिसर पूरी तरह योगमय हो गया।

 

कार्यक्रम के अंत में सभी ने प्रतिदिन योग करने तथा समाज में योग के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।वेव इंटरनेशनल स्कूल में उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Related Post